अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 4 की मौत

Ads

अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 4 की मौत! 4 Died in Road Accident at Ujjain

  •  
  • Publish Date - August 5, 2021 / 12:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

Ujjain Road Accident

उज्जैन: जिले के उन्हेल में उज्जैन-जावरा हाईवे मार्ग पर इंगोरिया चौपाटी के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार देवास जिले से नीमच की ओर जा रहे थे। इस दौरान इंगोरिया चौपाटी के पास सड़क पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। इससे कार में सवार 4 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दो लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More: सास तीन लाख रुपए के लिए कर रही थी प्रताड़ित, परेशान होकर महिला ने 7 माह की मासूम के साथ कर ली खुदकुशी

इस दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान नीमच जिले के रतनगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के परिवार को सूचना दी। वहीं लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक में कोई संकेतक नहीं लगा था।

Read More: एक महीने की राहत के बाद फिर बढ़ने लगे कोरोना के आंकड़े, इन जिलों में नए संक्रमितों की संख्या में हुआ इजाफा