हमीदिया हॉस्पिटल परिसर में हादसा, बेकाबू ट्रक ने तीन को कुचला, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Ads

सड़क किनारे बैठकर खाना बना रहे तीन मजदूर डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई

  •  
  • Publish Date - December 13, 2021 / 06:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

accident in Hamidia hospital : भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार रात मर्चूरी के समने सड़क पर डंपर के ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान सड़क किनारे बैठकर खाना बना रहे तीन मजदूर डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी कल करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी, 55 कैमरे से होगा कार्यक्रम का प्रसारण

हादसे के बाद डंपर का चालक और क्लीनर मौके पर डंपर छोड़कर भाग गए। कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने डंपर जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हमीदिया अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा हैं। इसलिए कंस्ट्रक्शन मटेरियल के यहां डंपर अंदर आते हैं।

यह भी पढ़ें: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 56 गाड़ियों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरों तक ऐसी पहुंची पुलिस

रविवार रात करीब सवा 10 बजे के आसपास एक बारह चका डंपर मटेरियल डालने के लिए पहुंचा था मर्चूरी के पास ढलान में डंपर के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के कारण डंपर अनियंत्रित हो गया। मजदूर अनिल लौहार और सुजीत और एक अन्य बैठकर खाना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीसरी बार होगा धर्म संसद का आयोजन, 25 और 26 दिसंबर को जुटेंगे देशभर के साधु-संत

वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, डंपर की चपेट में आने से अनिल और सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है ।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा