Delhi Godown Fire News/Image Credit: AI
Delhi Godown Fire News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रघुबीर नगर इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई। इस हादसे में दो लोग झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान 17 साल के सुफैद और 38 साल के मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, ई-रिक्शा की बैटरी फटने इमारत की पहली मंजिल में बने गोदाम में आग लगी।
इस हादसे की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि, सोमवार तड़के करीब 4.42 बजे फायर ब्रिगेड को रघुवीर नगर के आर ब्लॉक में स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। (Delhi Godown Fire News) सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।
Two people died after an e-rickshaw battery blast triggered a fire at a godown on the first floor of a building in Raghubir Nagar, Delhi. The incident was reported around 4:42 AM at R-17A, Masjid Gurudwara Road.
Two people suffered severe burn injuries and were rushed to Guru…
— ANI (@ANI) August 17, 2026
Delhi Godown Fire News: जांच में पता चला कि जिस इमारत में आग लगी वह चार मंजिला है। इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने के बाद घरेलू सामान में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल कर्मियों ने 5.25 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-