Betul Cyber Crime/Image Source: IBC24
बैतूल: Betul Cyber Crime: शहर में हुई 9.84 करोड़ की साइबर लूट का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। जांच में पता चला कि मृत व्यक्ति का बैंक खाता एक्टिवेट कर उसमें लेनदेन किया गया और उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए।
Betul Cyber Crime: पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 21 एटीएम कार्ड, 28 हजार नकद, 11 बैंक पासबुक और 7 चेकबुक जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह साइबर अपराध योजनाबद्ध तरीके से किया गया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जांच जारी है ताकि मामले में किसी और जुड़े आरोपी का पता लगाया जा सके।