Bhopal News: खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था बेटा, तभी हुआ कुछ ऐसा…बचाने पहुंचे पिता की भी मौत, रातभर खेत में ही पड़े रहे दोनों के शव

Ads

Bhopal News: खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था बेटा, तभी हुआ कुछ ऐसा…बचाने पहुंचे पिता की भी मौत, रातभर खेत में ही पड़े रहे दोनों के शव

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 11:58 AM IST

Bhopal News: खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था बेटा, तभी हुआ कुछ ऐसा…बचाने पहुंचे पिता की भी मौत, रातभर खेत में ही पड़े रहे शव /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
  • 18 वर्षीय बेटा खुले बिजली के तार की चपेट में आया, बचाने पहुंचे पिता की भी जान गई
  • दोनों के शव रातभर खेत में पड़े रहे, सुबह परिजनों ने देखा तो मचा कोहराम

भोपालBhopal News: राजधानी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, बिलखिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में काम करते समय करंट से पिता-पुत्र की मौत हो गई। 18 वर्षीय आशीष खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। तभी खुले पड़े खुले वायर की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता ब्रजमोहन (44) भी करंट से मौत हो गई। रातभर उनके शव खेत में ही पड़े रहे।

दोनों की लाश में देखकर घर वालों के उड़े होश (Death by electrocution)

Bhopal News मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बिलखिरिया गांव (Bilkhiriya News) का है, जहां खेत में दवाई का छिड़काव करने गए पिता और बेटे को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी मौत खेत में लिखी है। बताया जा रहा है कि जब 18 वर्षीय आशीष खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान खुले पड़े खुले वायर के संपर्क में आ गया। बेटे को बचाने गए पिता की भी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो पिता-पुत्र को की लाश में देखकर उनके होश उड़ गए।

बरसात में खुले तारों से बनाए दूरी

Bhopal News परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपकों बता दें बरसात के मौसम में खेतों और खुले स्थानों पर बिजली के तारों से करंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली के खुले तारों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें

भोपाल में पिता-पुत्र की मौत कैसे हुई?

बिलखिरिया थाना क्षेत्र में खेत में दवा का छिड़काव करते समय 18 वर्षीय आशीष खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे उसके पिता ब्रजमोहन भी करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में मरने वालों की उम्र कितनी थी?

मृतक बेटे आशीष की उम्र 18 वर्ष और पिता ब्रजमोहन की उम्र 44 वर्ष बताई गई है।

हादसा कहां हुआ?

यह दर्दनाक हादसा भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के बिलखिरिया गांव में खेत में हुआ।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बरसात में बिजली के तारों से क्या सावधानी रखनी चाहिए?

बारिश के दौरान खुले या टूटे बिजली के तारों से बिल्कुल दूर रहें। खेत या सड़क पर पानी में गिरे तार दिखाई दें तो उनके पास न जाएं और तुरंत संबंधित बिजली विभाग को सूचना दें।