Bhopal Viral Video | Photo Credit: AI
भोपाल: Bhopal Viral Video पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। यह रिश्ता सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि भरोसे, समझ और एक-दूसरे के साथ से भी मजबूत होता है। जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में जब दोनों एक-दूसरे का साथ निभाते हैं, तो रिश्ते की मजबूती और भी बढ़ जाती है। लेकिन भारत में आज कल महिलाएं घर से बाहर पति और परिवार के बिना अनुमति से जाती है और इसी के चलते आजकल एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आने लगी है। शादी के बाद प्रेमी के चक्कर में पड़कर उसके प्यार में क्या कुछ नहीं कर देते। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया।
Bhopal Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला अशोका गार्डन इलाके का है। जहां “पति पत्नी और वो” का अजीब मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पति ड्यूटी पर गया हुआ था और पत्नी उसी समय अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकल गई। तभी महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज खाने के लिए रुकी।
इसी दौरान पति भी अपने दोस्त के साथ उसी मोमोज के ठेले पर पहुंच गया और पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देखकर आग बहुला हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एड.डीसीपी अनिल शर्मा के मुताबिक फिलहाल दोनों पक्षों ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। मामला फिलहाल शांत है।