Bhopal Man Suicide News : प्रेमी संग फरार हुई पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, 2 मिनट 57 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर खोले बेवफाई के एक-एक राज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई और प्रेमी के साथ चले जाने के दुख में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bhopal Man Suicide News : प्रेमी संग फरार हुई पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, 2 मिनट 57 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर खोले बेवफाई के एक-एक राज

Raipur Suicide News/ Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: February 19, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: February 19, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • निशातपुरा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पत्नी और एक अन्य युवक पर आरोप लगाए।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

भोपाल : Bhopal Man Suicide News  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई और प्रेमी के साथ चले जाने के दुख में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

पत्नी के चले जाने से हो गया था दुखी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला निशातपुरा इलाके का है। यहाँ रहने वाले पंकज अहिरवार की पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विकास पालकर नाम के युवक के साथ था।Viral Suicide Video  मृतक की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ पति को छोड़कर चली गई थी। इसी बात से परेशान होकर पंकज ने आत्महत्या का फैसला लिया।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

पंकज ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया और अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर कई आरोप लगाए। Bhopal Suicide Case वीडियो के आखिर में युवक ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज करते हुए युवक का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.