Bhopal Vulture Pakistan : राजस्थान के रास्ते पड़ोसी मुल्क पहुँचा भारतीय गिद्ध! WWF इंडिया ने सरहद पार से ऐसे कराया रेस्क्यू, अब पाकिस्तान में चल रहा इलाज

भोपाल से छोड़ा गया एक गिद्ध महज 6 दिनों में पाकिस्तान पहुंच गया, जहां जीपीएस सिग्नल बंद होने के बाद भारत और पाकिस्तान की WWF टीमों ने मिलकर उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित इलाज शुरू किया।

Bhopal Vulture Pakistan : राजस्थान के रास्ते पड़ोसी मुल्क पहुँचा भारतीय गिद्ध! WWF इंडिया ने सरहद पार से ऐसे कराया रेस्क्यू, अब पाकिस्तान में चल रहा इलाज

Bhopal Vulture Pakistan / Image Source : Screen grab

Modified Date: April 12, 2026 / 11:24 pm IST
Published Date: April 12, 2026 11:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल से उड़ा गिद्ध 6 दिनों में पहुंचा पाकिस्तान
  • जीपीएस सिग्नल बंद होते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
  • भारत-पाकिस्तान की WWF टीमों ने मिलकर बचाया

भोपाल : Bhopal Vulture Pakistan मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उड़ा एक गिद्ध इन दिनों अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है, जिसने महज 6 दिनों के भीतर सरहदों की दीवार लांघकर पाकिस्तान तक का सफर तय कर लिया। यह गिद्ध राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान के खानेवाल जा पहुँचा, जहाँ जीपीएस सिग्नल बंद होने के बाद भारत और पाकिस्तान की वाइल्डलाइफ फेडरेशन (WWF) ने मिलकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गिद्ध पाकिस्तान के एक रेस्क्यू सेंटर में इलाज जारी है।

जीपीएस लगाकर छोड़ा गया था गिद्ध

दरअसल यह गिद्ध हलाली डैम से छोड़ा गया था। यह गिद्ध महज 6 दिनों के भीतर भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान के खानेवाल इलाके में पहुँच गया। Bhopal Vulture Pakistan वन विभाग द्वारा छोड़े गए इस पक्षी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस पर ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया था। सफर के दौरान जब अचानक जीपीएस (GPS) सिग्नल बंद हुआ, तो वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन (WWF) की इंडिया शाखा सक्रिय हो गई।

पाकिस्तान में जारी है इलाज

ट्रैकिंग डेटा के आधार पर इसकी आखिरी लोकेशन पाकिस्तान में मिलने के बाद भारतीय अधिकारियों ने तुरंत पाकिस्तान की WWF शाखा और वहां के वन विभाग से संपर्क साधा।सूचना मिलते ही पाकिस्तान के वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से एक साझा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गिद्ध को सुरक्षित ढूंढ निकाला। फ़िलहाल गिद्ध पाकिस्तान के एक रेस्क्यू सेंटर में भर्ती है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.