BJP 3D Formula: किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे घुसपैठिये, BJP का नया प्लान, अब हर जिले में चलेगा ‘3D मिशन’, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ads

BJP 3D Formula: पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को यह ट्रेनिंग देगी कि वे अपने इलाके में संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान कैसे करें और उन्हें वापस भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया के जरिए माहौल कैसे बनाया जाए।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 04:15 PM IST

BJP NEWS/ image source: wikipedia

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी ने अभियान किया शुरू
  • घुसपैठ पर 3D फॉर्मूला लागू
  • डिटेक्ट डिलीट डिपोर्ट रणनीति

BJP 3D Formula: भोपाल: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी अब एक नए मिशन पर है। 14 करोड़ सदस्यों वाली बीजेपी अब अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक शुद्धता और राष्ट्रवाद की नई घुट्टी पिलाने जा रही है। लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र है बीजेपी का 3D फॉर्मूला। घुसपैठियों की पहचान से लेकर उन्हें देश से बाहर निकालने तक बीजेपी ने एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है, जिसे लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है।

BJP infiltration campaign: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत नई तैयारी

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए 100 पन्नों का एक विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार किया है। इस सिलेबस का सबसे आक्रामक हिस्सा है—जनसंख्या असंतुलन और घुसपैठ। पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को यह ट्रेनिंग देगी कि वे अपने इलाके में संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान कैसे करें और उन्हें वापस भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया के जरिए माहौल कैसे बनाया जाए।

illegal immigrants India: बीजेपी का 3D फॉर्मूला क्या है?

D-Detect

पहचान करना-संदिग्ध और अवैध लोगों की पहचान।

D-Delete

नाम हटाना-वोटर लिस्ट और डेटाबेस से नाम कटवाना।

D-Deport

वापस भेजना-कानूनी और प्रशासनिक दबाव बनाकर देश से बाहर करना।

voter list verification: बीजेपी का दावा

बीजेपी का मानना है कि बिना वीजा के भारत में रह रहे घुसपैठिए अवैध हैं। उन्हें बाहर निकालना भारत सरकार का संकल्प है। पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अवैध घुसपैठियों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें।

विपक्ष का हमला

बीजेपी के इस 3D फॉर्मूले ने विपक्ष के खेमे में हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस ने इसे बीजेपी का बकवास फॉर्मूला करार दिया है। कांग्रेस का सवाल है कि क्या बीजेपी को देश की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस पर भरोसा नहीं है? कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि एक एसआईआर चुनाव आयोग ने करवाई और अब एक बीजेपी करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी का काम सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान करना है।

अब सबकी नजर प्रशिक्षण वर्गों पर

पश्चिम बंगाल की जीत में बीजेपी के लिए घुसपैठियों का मुद्दा बड़ा रहा है। ऐसे में बीजेपी अब हर राज्य में इस मुद्दे पर फुल फ्लैश खेलने जा रही है। सवाल यही है कि क्या बीजेपी का यह 3D फॉर्मूला घुसपैठ की समस्या का समाधान करेगा या फिर इससे नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद जन्म लेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए