भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय दौरे पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में शामिल होकर होगी।
CM Mohan Yadav Tour: कार्यशाला में मुख्यमंत्री वक्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क के तरीके और जनजागरण अभियानों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद भी संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसकी श्रृंखला में प्रदेशभर में अंबेडकर जी के जीवन, विचार और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
CM Mohan Yadav Tour: 12:00 बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर, भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 01:35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा पहुंचेंगे, जहां लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अप्रैल माह की ₹1250 की किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी राशि वितरित की जाएगी।
CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित 1100 जोड़ो के सामूहिक विवाह समारोह में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे। 03:55 बजे वे पुनः जबलपुर पहुंचेंगे। 05:15 बजे नीमच आगमन के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 08:15 बजे वे नीमच से मंदसौर पहुंचेंगे, जहां एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
("मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम" सवाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल, जबलपुर, मंडला, नीमच और मंदसौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें वक्ता कार्यशाला, लाभ वितरण और सामूहिक विवाह शामिल हैं।
लाड़ली बहना योजना की ₹1250 किस्त कब मिलेगी?
("लाड़ली बहना योजना ₹1250 किस्त" सवाल) लाड़ली बहना योजना की अप्रैल माह की ₹1250 की किस्त आज मुख्यमंत्री के हाथों ग्राम टिकरवारा, मंडला में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
सामूहिक विवाह योजना में कितने जोड़े शामिल हो रहे हैं?
("मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह" सवाल) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आज मंडला जिले में आयोजित कार्यक्रम में 1100 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
क्या अमित शाह भी किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे?
("अमित शाह कार्यक्रम" सवाल) हां, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नीमच में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अंबेडकर जयंती पर क्या कार्यक्रम हो रहे हैं?
("अंबेडकर जयंती कार्यक्रम" सवाल) डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में उनकी विचारधारा, जीवन और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को लेकर कई जागरूकता और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।