भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 19 अप्रैल 2025 को मुरैना के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे जहां से वे ग्वालियर हेलीपैड से मुरैना जिले के बड़ागांव नावली रवाना होंगे। मुरैना में मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री का दोपहर 12:50 बजे से 3:00 बजे तक सीएम हाउस में समय आरक्षित है। इसके बाद वे 3:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav Tour: इसके बाद शाम 4:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक वर्ष 2025-26 के बजट में प्रस्तावित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की आगामी आयोजन और क्रियान्वयन तैयारियों के संबंध में होगी।