MP By-Election 2024: कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, इन दिग्गजों को दी टिकट

Ads

MP By-Election 2024: कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

  •  
  • Publish Date - October 20, 2024 / 09:56 PM IST,
    Updated On - October 20, 2024 / 10:07 PM IST

MP By-Election 2024

भोपाल: MP By-Election 2024: कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा से राजकुमार पटेल तो वहीं विजयपुर विधानसभा से मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार पटेल और मुकेश मल्होत्रा दोनों अनुभवी नेता हैं और अपने क्षेत्रों में मजबूत समर्थन रखते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी बुधनी उपचुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी ने अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें : Sonmarg Terror Attack: आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर बरसाई गोलियां, 3 की मौत 

भाजपा पहले ही कर चुकी है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

MP By-Election 2024: वहीं भाजपा ने शनिवार को मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। मध्यप्रदेश की बुधनी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव और विजयपुर से रामनिवास रावत के नाम की घोषणा की है। मालूम हो कि, 13 नवंबर को वोटिंग होगी तो वहीं, 23 नवंबर को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp