काम न धाम.. सदन में संग्राम! कांग्रेस ने स्पीकर के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, कार्यवाही 10 दिन के लिए स्थगित

Ads

जीतू पटवारी के निलंबन से नाराज विपक्ष ने स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, हालांकि सही समय पर प्रस्ताव पेश नहीं किए जाने के कारण इसे स्वीकार नहीं किया गया।

  •  
  • Publish Date - March 3, 2023 / 10:54 PM IST,
    Updated On - March 3, 2023 / 10:55 PM IST

Congress presented no-confidence motion against Speaker

भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और संसदीय कार्यमंत्री पर अवमानना का आरोप लगाया। शोर नहीं थमा तो कार्यवाही 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सड़क पर जंग का ऐलान कर दिया। कुल जमा सदन में काम नहीं हो पा रहा और जनता के मुद्दे शोर में दब कर रह गए हैं।

जारी है सत्र.. जारी है तकरार, निलंबन पर रार.. अविश्वास का वार, काम न धाम.. सदन में संग्राम। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने पांचवें दिन भी जोरदार हंगामा किया। जीतू पटवारी के निलंबन से नाराज विपक्ष ने स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, हालांकि सही समय पर प्रस्ताव पेश नहीं किए जाने के कारण इसे स्वीकार नहीं किया गया। हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री पर किताब फेंककर मारने का आरोप लगाया। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने किताब नहीं फेंकी। वहीं अविश्वास प्रस्ताव में कमलनाथ के साइन नहीं होने पर उन्होंने सवाल भी खड़े किए।

read more: छत्तीसगढ़ की बात! जब टिकट बंटेगा.. तो सभी 14 विधायकों का भी कटेगा! इस फॉर्मूले से टेंशन में बीजेपी के सीनियर नेता 

भारी शोर-शराबे के बीच विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस विधायक.. जीतू पटवारी के बंगले पर जुटे और आंदोलन की रणनीति बनाई।

साफ है कि कांग्रेस सदन में हंगामे के बाद अब सड़क पर भी संग्राम की तैयारी में है। विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च को भले ही शुरू हो जाएगी लेकिन हंगामा फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा.. ऐसे में आम जनता की आवाज.. माननीयों के नारों के बीच ही दबकर रह जाएगी।

read more: वरमाला के समय स्टेज पर दुल्हन के सामने गिरा दूल्हा, कुछ ही देर में हुई मौत, हैरान कर देगी मौत की वजह

पूरा डिबेट आप यहां पर सुनिए