शह मात The Big Debate: वैलेंटाइन डे पर ‘डंडा पॉलिटिक्स’! भारी नफरती हथकंडा, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Ads

शह मात The Big Debate: भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता चिनार पार्क पहुंचे और लट्ठ लेकर पार्क के बाहर जमकर नारेबाजी की।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 11:35 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 11:37 PM IST

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in

शह मात The Big Debate: भोपाल: किसी शायर ने कुछ यूं बयां किया कि- ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है और ये (शह मात The Big Debate) बात इसलिए क्योंकि एमपी के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू संगठनों ने – साफ चेतावनी दी कि- ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना’

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता चिनार पार्क पहुंचे और हाथों में लट्ठ लेकर पार्क के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक स्थिति में कपल मिलने पर मुंडन करने की चेतावनी दी। पार्क के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। वहीं सागर में वैलेंटाइन-डे पर हिंदू संगठन के लोग पहरा दे रहे हैं, यहां होटल, शॉपिंग मॉल पर हिंदू संगठनो की (शह मात The Big Debate)  दबिश जारी है। साथ ही पार्क, रेस्टोरेंट, होटल संचालकों को हिदायत दी गई है और गुना में ‘ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और पार्कों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। जबकि ग्वालियर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में डंडे लेकर पार्कों में नारेबाजी की। सभी मामलों में पुलिस हिंदू संगठनों से कानून हाथ में ना लेने की बात कह रही है।

शह मात The Big Debate:  हिंदू संगठनों ने कपल्स को चेतावनी दी, और ये बताया कि डंडा तैयार है.. तो इस पर सियासी रार भी छिड़ गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि- एमपी में लॉ एंड ऑर्डर फेल है, हिंदू संगठन लाठी डंडों को तेल लगाकर लोगों को डरा रहे हैं, तो बीजेपी ने कहा कि हमने किसी को खुली छूट नही दी है, लेकिन अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं सवाल ये है कि- क्या वैलेंटाइन डे (शह मात The Big Debate)  से देश की संस्कृति को वाकई खतरा है? कानून हाथ में क्यों ले रहे हैं हिंदू संगठन? सवाल ये कि – प्रेम पर पहरा क्यों?

इन्हे भी पढ़ें:-