Reported By: Vivek Pataiya
,India Census 2026 News / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : India Census 2026 News जनगणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने एक बड़ा बदलाव लागू किया है। अब स्वगणना पोर्टल को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। अब इसकी जगह घर-घर जाकर डेटा डोर-टू-डोर जनगणना शुरू कर दी गई है। ये बदलाव आज से लागू कर दिया गया है और आज से एक महीने तक डोर टू डोर जाएंगे प्रगणक।
आपकों बता दें की आने वाले एक महीने तक डोर-टू-डोर जाकर सर्वे करेंगे। इस दौरान मकानों की गणना का कार्य प्राथमिकता से शुरू किया जाएगा, जिसमें कच्चे और पक्के, सभी प्रकार के मकानों की गणना के साथ-साथ परिवारों की भी गिनती की जाएगी साथ ही मकान गणना के दायरे को और विस्तृत किया गया है।
इस बार रिहायशी घरों के अलावा शॉपिंग मॉल्स और ऑफिसेस जैसे गैर-आवासीय भवनों को भी गिनती में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सर्वे में इस बार आवासीय उपयोग में आने वाले हर घर में संसाधनों के इस्तेमाल और परिवार द्वारा खाए जाने वाले अनाज (food grains) की भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी।