भोपाल : Global Investors Summit 2025 : मध्यप्रदेश निवेशकों, व्यवसायियों और उद्योगों के लिए ‘अनंत संभावनाओं’ के उद्देश्य से बहुप्रतीक्षित “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025” की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में पहली बार आयोजित होने वाली यह समिट मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगी। इस आयोजन से प्रदेश की राजधानी भोपाल देश के सबसे बड़े निवेश सम्मेलन का केंद्र बन गई है और म.प्र. उद्योग हब के रूप में उभर रहा है।
Global Investors Summit 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को इस 2 दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाली इस समिट में प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ करेंगे और देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्योगपतियों, प्रवासी भारतीयों और स्टार्ट-अप्स को संबोधित करेंगे।
Global Investors Summit 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य की 18 से अधिक नई नीतियों का अनावरण करेंगे, जिनमें शामिल हैं:
Global Investors Summit 2025 : इस समिट में 25,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिसमें 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भोपाल आ रहे हैं। इसमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत शामिल होंगे। इस व्यापक भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन चुका है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 कब और कहां आयोजित हो रही है?
यह समिट 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित की जा रही है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में कौन-कौन से उद्योगपति शामिल होंगे?
इस समिट में कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी, नादिर गोदरेज, पिरुज खंबाटा, बाबा एन कल्याणी सहित कई प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे।
इस समिट में किन क्षेत्रों की नई नीतियों का अनावरण किया जाएगा?
इस समिट में औद्योगिक, खाद्य, निर्यात, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, जीसीसी, सेमी-कंडक्टर, ड्रोन, पर्यटन और फिल्म निर्माण जैसी 18+ नई नीतियों का अनावरण किया जाएगा।
इस समिट में कितने देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे?
इस समिट में 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत शामिल हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए कैसे पंजीकरण किया जा सकता है?
समिट में भाग लेने के लिए पंजीकरण इन्वेस्ट मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है।