#IBC24 MIND SUMMIT| Photo Credit: IBC24
#IBC24 MIND SUMMIT: भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24 द्वारा आज यानि 7 दिसंबर, शनिवार को मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल में ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोग्रेस’ का आयोजन किया गया है। इस खास कार्यक्रम में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियों से तीखे सवाल किए जा रहे हैं, तो वहीं दिग्गजों द्वारा समाधान के लिए सुझाव भी दिया जा रहा है।
IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोग्रेस’ के अगले सेशन में भोपाल महापौर मालती राय, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके और भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शिरकत की। इस दौरान भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी योजना बनाई कि राजधानी Pig Free हो गई। किशन सूर्यवंशी ने बताया कि जब वो ऑफिस में थे तो एक बुजुर्ग दंपति मिलने आए और उन्होंने कहा कि हमाने कंट्रोस रूम पर हमारे घर के आसपास सुअर बहुंत हो गए हैं। इसकी शिकायत की तो कुछ लोग हमसे लड़ने आ गए। ये सुनकर मैं हैरान रह गया कि लड़ने कौन आ सकता है। उस समय मुझे ये लगता था कि शहर में जो पिग हैं वो जंगली हैं ये नहीं मालूम था कि वे पाले जा रहे हैं।
किशन सूर्यवंशी ने आगे बताया कि, जो भी इस मामले की शिकायत करता चाहे वो सीएम हेल्पलाइन हो, नगर निगम के नंबर पर शिकायत आई हो, ये उस माफिया तंत्र तक पहुंच जाती है कि किस शख्स ने शिकायत की है। इसके बाद वे शिकायत करने वाले के पांच छह के ग्रुप में जाते हैं और लड़ने लगते हैं। जब बुजुर्ग दंपति के घर वो लोग लड़ने पहुंचे तो वे डरे (बुजुर्ग दंपति) हुए थे। मुझे बताया गया कि बीच शहर में सुअर पाले जा रहे हैं। लगभग 52 लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इसके बाद हमने बैठक की और योजना बनाई की इस शहर को हमें पिग फ्री करना है। ये हमारे लिए बड़ी चुनौती थी।
भोपाल नगर निगम अध्यक्ष ने बताया कि, 31 मई डेडलाइन तय कर आदेश जारी की गई कि 31 मई के बाद शहर के अंदर अगर सुअर दिखाई देता है तो नगर निगम की जो पिग स्क्वॉड है वो अपनी नौकरी समाप्त माने। नगर निगम ने आपको सुअर पकड़ने के लिए नौकरी दी थी पालने के लिए नहीं। इसके बाद सुअर पाने वाले लोग मेरे पास पहुंचे और कहा कि पिग फ्री करने का आदेश तो दे दिया पर हमारे रोजगार के बारे में नहीं सोचा। फिर मैंने उनसे सवाल किया शहर की आबादी को लेकरष उन्हे समझाइश दी की अगर रोजगार करना है को शहर के बाहर करिए आप शहर के अंदर सुअर नहीं पाल सकते। देखें वीडियो…