MP Monsoon Update : गर्मी से राहत का इंतजार बढ़ा! मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है लेट, मौसम विभाग ने बताई नई तारीख

Ads

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की एंट्री 5 से 7 दिन देरी से हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। वहीं जून के शुरुआती दिनों में कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 09:34 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 09:40 AM IST

MP Monsoon Update / Credit : IMAGE SOURCE : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में मानसून 5 से 7 दिन देरी से पहुंचने की संभावना।
  • मध्य प्रदेश में मानसून 5 से 7 दिन देरी से पहुंचने की संभावना।
  • जून के शुरुआती चार दिनों तक कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट।

भोपाल : MP Monsoon Update :  एक तरफ जहां पूरा प्रदेश गर्मी में भट्टी की तरह तप रहा है और नौतपा का प्रकोप जारी है, वहीं मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार मध्य प्रदेश में मानसून 5 से 7 दिन लेट हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून तक होने की संभावना है। इससे पहले मई के महीने में प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ-साथ ओला और बारिश दोनों का दौर देखा गया, जिसकी वजह से मई में औसत से आधा इंच ज्यादा पानी बरसा है।

क्या रहा प्रदेश के मौसम का हाल ?

बता दें की प्रदेश में दिन का तापमान 42 डिग्री से नीचे आ गया है। पूरे राज्य में केवल शाजापुर, राजगढ़ और नरसिंहपुर में ही तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। Bhopal Indore Temperature Drop अगर प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें, तो इंदौर में सबसे कम 36.3 डिग्री, जबलपुर में 36.4 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में 37.5 डिग्री तथा राजधानी भोपाल में 38 डिग्री तापमान रहा।

MP Weather News June जून के शुरुआती 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने जून के शुरुआती 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत धार और खरगोन जिलों में ओला-बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके साथ ही झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया।

इन्हें भी पढ़ें :