Home » Madhya Pradesh » Madhya Pradesh Police Celebrate Holi After Ensuring Festival Security
Madhya Pradesh Police Holi : खाकी वालों की होली आज, राजधानी समेत इन जिलों में होगा आयोजन, 3 दिन की कड़ी ड्यूटी के बाद रंग उड़ाएंगे पुलिस के बड़े अफसर
Ads
मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर में पुलिसकर्मी और अधिकारी होली मनाने के लिए पुलिस लाइनों और थानों में रंगों की बौछार करेंगे। सुरक्षा में तैनात रहने के कारण छुट्टी पर नहीं मना पाए पुलिसकर्मियों के लिए यह विशेष आयोजन किया गया है।
भोपाल/ग्वालियर : Madhya Pradesh Police Holi पूरे प्रदेश में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद, आज मध्य प्रदेश पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी होली मनाएंगे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ग्वालियर में पुलिस लाइन और थानों में रंगों की बौछार होगी। शहर के कई पुलिस थानों में पुलिस आयुक्त से लेकर तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एक साथ मिलकर होली मनाएंगे।
राजधानी भोपाल में खेली जाएगी होली
दरअसल, त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने के कारण पुलिसकर्मी समय पर होली नहीं मना पाए थे, इसलिए आज उनके लिए राजधानी भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में ‘पुलिस के लिए होली’ का भव्य आयोजन किया गया है। Bhopal Police Holi राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में आज सुबह 10 बजे से होली का जश्न शुरू होगा, जहाँ पुलिस आयुक्त से लेकर तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई देंगे। भोपाल में पुलिस आयुक्त से लेकर तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल होकर होली के गानों पर थिरकते भी नजर आएंगे।
ग्वालियर में कई पुलिस थानों में भी खेली जाएगी होली
वहीं, ग्वालियर में भी पिछले 3 दिनों से लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी आज पुलिस लाइन में होली खेलेंगे। Gwalior Police Line Holi शहर के कई पुलिस थानों में भी आज होली खेली जाएगी। खास बात यह है कि इस दौरान आईजी, डीआईजी और एसएसपी जैसे आला अधिकारी भी अपने कर्मचारियों के साथ होली खेलेंगे। अधिकारियों और जवानों के लिए पुलिस लाइन्स में विशेष तैयारियां की गई हैं।