Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय

Ads

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय Mohan Cabinet Decision

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 02:45 PM IST

Mohan Cabinet ke Faisle/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म
  • कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
  • बजट सत्र से पहले कई अहम फैसलों पर हरी झंडी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बजट सत्र से पहले मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक (Mohan Cabinet ke Faisle) संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ये निर्णय प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों को गति देने में मदद करेंगे। मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े योजनाओं और नीतियों पर भी हरी झंडी दी।

मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला (Mohan Cabinet Big decision)

प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बालाघाट को नक्सल मुक्त घोषित किया गया। अगले कृषि कैबिनेट की बैठक बालाघाट में आयोजित की जाएगी। धान का समर्थन मूल्य प्रदेश में 51 लाख मेट्रिक टन से अधिक धान की उपार्जन हुई है। इसके लिए 1436 केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हो गया है।

प्रदेश में चीते की संख्या लगातार बढ़ रही है अब कुल 24 चीते प्रदेश में पाए जा रहे हैं। वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। जू के साथ वन्य जीवों के लिए नए रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में पल्स मिशन पर तेज गति से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 19 मार्च को गुड़ी पड़वा अच्छे तरीके से मनाने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट ने पेंशन योजना 2026 को मंजूरी दी। अब पेंशन नीति में यह प्रावधान है कि पेंशन के पात्र परिवार में तलाकशुदा बेटियां भी पेंशन पाने के हकदार होंगी। कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये फैसले प्रदेश के सामाजिक, कृषि और पर्यावरणीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Mohan Cabinet ke Faisle में बालाघाट को नक्सल मुक्त घोषित करने का क्या महत्व है?

बालाघाट को नक्सल मुक्त घोषित करने से सुरक्षा बढ़ेगी और विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा।

Mohan Cabinet ke Faisle में पेंशन योजना 2026 में तलाकशुदा बेटियों को शामिल करने का फायदा क्या होगा?

यह निर्णय समाज के कमजोर वर्ग के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार करेगा।

Mohan Cabinet ke Faisle के तहत प्रदेश में पल्स मिशन और वन्य जीव संरक्षण पर क्या कदम उठाए जाएंगे?

मिशन पर तेज़ी से काम किया जाएगा और नए रेस्क्यू सेंटर बनाए जाएंगे ताकि वन्य जीव और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।