भोपाल: MP College Admission 2025: मध्यप्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार रजिस्ट्रेशन की प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक एमपी ऑनलाइन के जरिए होने वाले पंजीयन इस बार किसी दूसरे पोर्टल से कराए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
MP College Admission 2025: जानकारी के अनुसार, कॉलेज एडमिशन के लिए विभाग द्वारा कॉलेज चलो अभियान भी संचालित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ा जा सके। सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं जो एडमिशन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
MP College Admission 2025: उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नई पोर्टल प्रणाली को सरल और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। साथ ही तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन और सहायता केंद्र भी संचालित किए जाएंगे। जल्द ही विभाग पोर्टल का नाम और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया जारी करेगा।