Reported By: Vivek Pataiya
,Madhya Pradesh New Political Appointments / Image Source : X
भोपाल : Madhya Pradesh New Political Appointments मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक संस्थाओं के लिए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी सौपीं गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रमुख नियुक्तियों कुछ इस प्रकार है :
राज्य शासन द्वारा इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों को शासन के कामकाज को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद अब संबंधित पदाधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब यह है की पिछले चार दिनों से सरकार विभिन्न निगमों, बोर्डों और विकास प्राधिकरणों में लगातार अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियां कर रही है।