MP का Gangsters Connection, NIA का कड़ा एक्शन, कैसे होगा 23 का Election ?

Ads

MP का Gangsters Connection, NIA का कड़ा एक्शन : MP's Gangsters Connection, NIA's strong action, how will be the election of 23?

  •  
  • Publish Date - February 21, 2023 / 09:59 PM IST,
    Updated On - February 21, 2023 / 09:59 PM IST

भोपाल । फेस टू फेस मध्यप्रदेश में आपका स्वागत है। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन उसके पहले ही यहां देश विरोधी गतिविधियां सामने आ रही हैं, जो चुनावी माहौल के लिहाज से माकूल नहीं कही जा सकती। NIA ने उज्जैन के नागदा से दो संदिग्धों की धड़पकड़ की। दोनों पर पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर पर रॉकेट लॉन्चर दागने में सहयोग करने और सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने का आरोप है। मालवा निमाड़ पहले भी सिमी का गढ़ रहा है और अब गैंगस्टर का सेफ हाउस बनता जा रहा है। इसी विषय पर डिबेट के लिए आज के शो का नाम रखा है।

यह भी पढ़े : ‘भारत नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र’ महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने कही बड़ी बात, धीरेंद्र शास्त्री और पंडोखर सरकार को बताया मांइड रीडर

मध्यप्रदेश का मालवा-निमाड़ एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है। सिमी और पीएफआई के बाद अब ये गैंगस्टर्स की पनाहगाह बनता जा रहा है। NIA ने मंगलवार को 7 राज्यों के 70 से ज्यादा शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की तो इसकी जद में मध्यप्रदेश के आधा दर्जन जिले भी आ गए। उज्जैन के नागदा से NIA ने गैंगस्टर्स लॉरेंस विश्नोई और नीरज बनाना गैंग से जुड़े दो संदिग्धों योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की

यह भी पढ़े :  Korba News : SECL मानिकपुर जंगल कॉलोनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू 

इन दोनों पर पंजाब इंटेलिजेंस ऑफिस पर राकेट लॉंचर से हमला करने में सहयोग और सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने का आरोप है। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ NIA की इस कार्रवाई पर कांग्रेस भी सरकार के साथ है। NIA के एक्शन से ये साफ हो गया है कि मालवा निमाड़ आतंकियों के बाद गैंगस्टर्स का भी गढ़ बनता जा रहा है। लेकिन सवाल है कि गुड गवर्नेंस वाले राज्य में देश विरोधी गतिविधियां क्यों बढ़ रही हैं.. क्या MP गैंगस्टर्स का नया ठिकाना बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े :  IND vs AUS : तीसरे टेस्ट से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर से हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, जानें क्या है वजह