NIA Raid in Bhopal: राजधानी में HUT का नेटवर्क एक्टिव, मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद NIA की छापेमारी, कई डिवाइस जब्त
राजधानी में HUT का नेटवर्क एक्टिव, मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद NIA की छापेमारी…NIA Raid in Bhopal: HUT’s network active in the capital

NIA Raid in Bhopal | Image Source | IBC24
- भोपाल- भोपाल में NIA का बड़ा एक्शन,
- प्रतिबंधित संगठन HUT से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी NIA,
- मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद कई इलाकों में दबिश,
भोपाल: NIA Raid in Bhopal: प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर (HUT) से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम फिलहाल भोपाल में मौजूद है। एजेंसी संगठन के सक्रिय सदस्यों और उनके संपर्कों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
NIA Raid in Bhopal: दरअसल 28 मई को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाए गए मोहसिन को NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 29 मई को उसे भोपाल स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ के दौरान मोहसिन से HUT के नेटवर्क, टेरर फंडिंग और प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं।
Read More : Bijapur Naxal Attack: माओवादी हमले पर NIA का बड़ा एक्शन... 17 नक्सलियों पर केस दर्ज, एक गिरफ़्तार, बाकी फरार
NIA Raid in Bhopal: इन खुलासों के बाद NIA ने भोपाल के मोहसिन से पूछताछ के बाद ऐशबाग, अशोका गार्डन और शाहजानाबाद इलाके के कुछ घरों से डिवाइस जब्त किए है। NIA ने ऐशबाग की इसी गली में रहने वाले अकरम से करीबन 4 घंटे पूछताछ की है। जांच एजेंसी अब मोहसिन और अकरम के बैंक खातों और लेन-देन की पड़ताल भी कर रही है।
NIA Raid in Bhopal: मई 2023 में मध्यप्रदेश एटीएस ने एचयूटी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से एक और हैदराबाद से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी जिम ट्रेनर, दर्जी और ऑटो ड्राइवर जैसे पेशों की आड़ में संगठन के लिए काम कर रहे थे। इनके पास से देश विरोधी साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद हुई थी।
NIA Raid in Bhopal: 10 अक्टूबर 2024 को केंद्र सरकार ने हिज्ब उत-तहरीर को प्रतिबंधित घोषित किया था। इसके बाद यह मामला एनआईए को सौंपा गया। तभी से एजेंसी संगठनआ के नेटवर्क, फंडिंग और प्रशिक्षकों की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद अब जांच में नया मोड़ आया है। कि अभी भी भोपाल सहित देश के अन्य राज्यो में अभी भी इसके सक्रिय सदस्य मौजूद है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हिज्ब उत-तहरीर एक इस्लामी कट्टरपंथी संगठन है जिसे भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को प्रतिबंधित घोषित किया। यह संगठन खिलाफत की स्थापना और लोकतंत्र का विरोध करने के लिए जाना जाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: NIA Raid in Bhopal: HUT's network active in the capital, NIA raids after Mohsin's arrest, several devices seized
भोपाल
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm