NSG Pradarshan Bhopal: CM मोहन यादव की मौजूदगी में NSG का मेगा शो… हेलीकॉप्टर से लेकर अंडरवॉटर तक, जानिए क्या दिखा और क्यों सब रह गए दंग

Ads

NSG Pradarshan Bhopal: भोपाल में आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ताकत और आधुनिक क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 10:55 AM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 10:55 AM IST

bhopal nsg video/ image source: IBC24 X HANDLE

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में NSG का बड़ा प्रदर्शन
  • सीएम मोहन यादव हुए शामिल
  • आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन

NSG Pradarshan Bhopal: भोपाल: भोपाल में आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ताकत और आधुनिक क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि देश को अपने NSG कमांडो पर गर्व है, जो विश्व स्तर पर भारत की सुरक्षा क्षमता और सम्मान को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों में ये कमांडो ढाल की तरह खड़े होकर देश की रक्षा करते हैं और किसी भी संकट का डटकर सामना करने में सक्षम हैं। सीएम ने जोर देते हुए कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अगर कोई उसकी शांति भंग करेगा तो उसे कड़ा जवाब देने की पूरी तैयारी है।

NSG commandos india: भोपाल में NSG का बड़ा प्रदर्शन

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में NSG द्वारा विभिन्न आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इसमें MI-17 हेलीकॉप्टर से स्लिथरिंग, भवन में प्रवेश की तकनीक, हाउस इंटरवेंशन, और वीआईपी सुरक्षा जैसी रणनीतियों का डेमो शामिल रहा। इसके अलावा क्राव मागा (UAC), K-9 डॉग स्क्वॉड द्वारा आईईडी की पहचान, बम निष्क्रियकरण, एंटी-ड्रोन तकनीक और अंडरवाटर डाइविंग जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शन भी दिखाए गए, जिससे सुरक्षा बलों की बहुआयामी क्षमता सामने आई।

s, indian special forces nsg: K-9 डॉग स्क्वॉड ने किया डेमो

इस मेगा शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ डीजीपी कैलाश मकवाना, NSG के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुरक्षा बलों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और नक्सलवाद के खात्मे में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए भोपाल को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा प्रशिक्षण का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, ताकि आने वाले समय में हर प्रकार के खतरे से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

कार्यक्रम कहाँ आयोजित हुआ?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में।

मुख्य अतिथि कौन थे?

सीएम डॉ. मोहन यादव।

NSG ने क्या प्रदर्शित किया?

आधुनिक सुरक्षा तकनीक और ऑपरेशन।