Power Cut in Bhopal for 6 Hours || Image- IBC24 News File
Power Cut in Bhopal for 6 Hours: भोपाल: गर्मी का कहर झेल रहे भोपालवासियों को आज बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के 50 से अधिक इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर दोपहर के समय जब गर्मी अपने चरम पर होती है।
Power Cut in Bhopal for 6 Hours: बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव और लाइन सुधार कार्य के लिए की जा रही है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था रखें और अत्यधिक बिजली उपभोग से बचें।