twisha murder/ image source: ibc24 file image
Twisha Death Case Bhopal: भोपाल: नवविवाहिता ट्विशा की मौत की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, मामले की दूसरे राज्य में केस चलाने ने और दोबारा पीएम की मांग को लेकर परिजन आज सीएम हाउस पहुंचे। जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ट्विशा के पिता का कहना है कि वह चाहते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच उच्च स्तरीय जांच कमेटी से हो इसके साथ यह मामला मध्य प्रदेश के बाहर के न्यायालय में चलाया जाए क्योंकि जिन लोगों पर आप लगे हैं वह लोग भी जिला ज्यूडिशरी से जुड़े हुए हैं
परिजनों की मांग थी कि वह सीएम से मुलाकात करना चाहते हैं। उसके बाद सीएम हाउस से हाउस में ट्विशा पिता और उनके भाई को अंदर बुलाया गया जहां सीएम के ओएसडी ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने इस पूरे मामले में गठित एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच करने की बात कही इसके साथ ही कहा कि जब तक न्यायालय से दोबारा पीएम का आदेश नहीं आ जाता तब तक शव को सुरक्षित रखने के तमाम इंतजाम सरकार की तरफ से किए जाएंगे।
ट्विशा के पिता का कहना है कि वह चाहते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच उच्च स्तरीय जांच कमेटी से हो इसके साथ यह मामला मध्य प्रदेश के बाहर के न्यायालय में चलाया जाए क्योंकि जिन लोगों पर आप लगे हैं वह लोग भी जिला ज्यूडिशरी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में निष्पक्षता की उम्मीद कम की जा सकती है।
गौरतलब है कि 5 दिन पहले ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले मामले में मर्ग कायम किया था बाद में प्राइमरी पीएम रिपोर्ट के आधार पर दहेज हत्या का प्रकरण ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह जो कि रिटायर्ड जज है पर दर्ज किया था। चूंकि गिरिबाला सिंह और समर्थ ने अग्रिम जमानत के आवेदन लगाया था जिसके बाद रिटायर्ड जज की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते है उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी है,पति समर्थ अभी फरार बताया गया है।