MP Gehu Kharidi 2025: किसानों के लिए बड़ी खबर! इस दिन से शुरू होगी गेंहू की खरीदी, सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
MP Gehu Kharidi 2025: मध्य प्रदेश में 1 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सरकार शुरू करने जा रही है।

- मध्य प्रदेश में 1 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सरकार शुरू करने जा रही है।
- गेहूं खरीदी का कार्य 1 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा जो 18 अप्रैल तक चलेगा।
- अभी तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है।
भोपाल। MP Gehu Kharidi 2025: मध्य प्रदेश में 1 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सरकार शुरू करने जा रही है। इस साल सरकार ने गेहूं की एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जो पिछले साल से 150 रुपये अधिक है। सरकार को इस बार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। केंद्रो को निर्देश दिए गए कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के गेहूं उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी का कार्य 1 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा जो 18 अप्रैल तक चलेगा।
वहीं शेष संभागों में 17 मार्च से 5 मई 2025 तक गेहूं खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। अभी तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। यह निर्देश भी दिए गए है कि उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया की सुविधा के लिए शेड लगवाएं जाएं तथा पीने के पानी, प्रतीक्षा कक्ष, दरियां, टेबल, कुर्सी तथा शौचालय आदि का पर्याप्त प्रबंध करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि समिति स्तर पर पर्याप्त बिजली की सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक उपार्जन उपकरण तथा किसानों की जानकारी के लिए नोटिस बोर्ड पर उपार्जन संबंधी जानकारी प्रदर्शित करें। तक गेहूं खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। वही केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्य प्रदेश में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी 1 मार्च 2025 से शुरू होगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में यह 18 अप्रैल तक चलेगी, जबकि अन्य संभागों में 17 मार्च से 5 मई तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Big news for farmers! Wheat procurement will start from 1 March
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm