लंबी कश्मकश के बाद बीजेपी ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची, इन नेताओं को मिला मौका

Ads

लंबी कश्मकश के बाद बीजेपी ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची! BJP released the list of councillor candidates for Urban Body Election

  •  
  • Publish Date - June 18, 2022 / 06:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

vice president election

जबलपुर: BJP councillor candidates list  लंबी कश्मकश के बाद बीजेपी ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जबलपुर नगर निगम के भी सभी उन्यासी वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। शनिवार को सीएम शिवराज और वीडी शर्मा नामांकन रैली में शामिल होंगे।

Read More: बीजेपी ने किया नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने कर्फ्यू वाली माता के मंदिर से की शुरुआत

BJP councillor candidates list  बीजेपी ने अपने सभी पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जबलपुर में प्रत्याशियों की सूची में कई वार्डों में बाहरी वार्ड के लोगों को टिकट मिला है जिसका विरोध पहले ही पार्टी में देखा गया था। लिहाजा प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल की कवायद भी शुरू कर दी है।

Read More: चमकने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, बरसेगी कुबेर देव की कृपा, अचानक बड़ी धनराशि मिलने का योग

पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधते हुए सिर्फ जिताऊ चेहरों को ही टिकट दिया है। वहीं, नाराजगी के सवाल पर पार्टी अनुशासन की दुहाई दे रही है।

Read More: ‘अग्निपथ’ के विरोध में हिंसक प्रदर्शन ने रोका ट्रेनों का रास्ता, दुरंतो सहित 200 से अधिक ट्रेन रद्द, 300 गाड़ियां प्रभावित

नगरीय निकाय चुनाव के लिए 18 जून नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख है। पार्टी के सभी पार्षद प्रत्याशी सीएम शिवराज और वीडी शर्मा की मौजूदगी में पर्चा दाखिल करेंगे।

Read More: सोनिया गांधी के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नाक से आया था खून, अब ऐसी है उनकी तबीयत