Garlic Price News: लहसुन की चोरी.. खेत में लगवाएं CCTV कैमरे.. 25 लाख किया था खर्च अब हो रहा 1 करोड़ से ज्यादा का फायदा..

Garlic Price News: लहसुन की चोरी.. खेत में लगवाएं CCTV कैमरे.. 25 लाख किया था खर्च अब हो रहा 1 करोड़ से ज्यादा का फायदा..

Kyon badh rahe lahsun ke daam

Modified Date: February 18, 2024 / 02:29 pm IST
Published Date: February 18, 2024 2:29 pm IST

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लहसुन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर, किसान अब उपज की सुरक्षा के लिए नए उपाय अपना रहे हैं। वे अपने खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं। बाजार में लहसुन की कीमत आसमान छू रही है, जो अब तक के उच्चतम स्तर 400 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जिससे किसान खुश भी है और परेशान भी। लेकिन लहसुन की कीमतों में उछाल से बदनूर के किसान कुछ ज्यादा ही परेशान हैं।

Kamal Nath Latest News: कमलनाथ BJP में नहीं होंगे शामिल?.. दिग्गज भाजपा नेता ने कहा, ‘कमलनाथ के लिए BJP के दरवाज़े ना खुले थे ना खुले हैं’

अपनी फसल की सुरक्षा के लिए नए तरीकों का सहारा ले रहे हैं। चोरी की घटनाओं ने इन किसानों को अपने खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मजबूर कर दिया हैं। लहसुन की खेती करने वाले किसान और मोहखेड़ के बदनूर गांव के निवासी राहुल देशमुख ने भी अपने खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। उसने बताया कि उसके खेत में लहसुन की चोरी हुई थी, चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन इस घटना के बाद, मैं सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपने खेत की सुरक्षा कर रहा हूं,”

राहुल देशमुख ने 13 एकड़ में लहसुन की खेती में 25 लाख रुपये लागत लगाईं थी। वही अब बाजार में लहसुन बेचने के बाद लगभग 1 करोड़ रुपये का भारी फायदा मिल रहा है। देशमुख ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया हैं कि “अब तक मैंने 1 करोड़ रुपये की फसल बेच दी है, और फसल की कटाई होनी बाकी है, मैंने अपने खेत में सौर ऊर्जा का उपयोग किया है और फसलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।’ उन्होंने कहा, “4 एकड़ में उगाई गई लहसुन की फसल की निगरानी के लिए 3 कैमरे लगाए गए हैं।”

BJP Adhiveshan in Delhi: अमित शाह का INDI अलायंस पर हमला.. कहा, ”इस देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां है’.. जानें उनका इशारा

बदनूर में एक और लहसुन उत्पादक पवन चौधरी ने अपनी 4 एकड़ की लहसुन की फसल पर 4 लाख रुपये खर्च किए और 6 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। अपने खेत की निगरानी के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए। उसने बताया कि ‘दो कैमरे मेरे हैं, जबकि एक कैमरा किराए का है। मेरे खेतों से लहसुन चोरी हो रहा था, जिसके कारण मुझे ये कैमरे लगाने पड़े। गौरतलब हैं कि आज से पहले कभी भी लहसुन की कीमत इस अभूतपूर्व स्तर को पार नहीं कर पाई थी।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown