मन्दसौर। शामगढ़ के चिकित्सक आरएस जौहरी को लेकर विधानसभा में गलत जानकारी देने के मामले में बुधवार रात को CMHO महेश मालवीय को निलंबित कर दिया गया है। सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डग ने विधानसभा में चिकित्सक जौहरी के मामले में जानकारी मांगी थी। जिस पर CMHO ने जवाब दिया कि मौके पर कोई नर्सिंग होम या क्लीनिक संचालित नहीं की जा रही है। CMHO की रिपोर्ट के बाद जब जिला प्रशासन क्रास चेक किया तो जांच में सामने आया कि क्लीनिक के साथ एक्स-रे मशीन, पैथालॉजी लैब सहित नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- 20 लाख EVM मशीन गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ पिटीशनर को
सुवासरा में पदस्थ डॉ. जौहरी पर आरोप था कि वे ज्यादातर समय अपनी निजी क्लीनिक में रहते हैं। शिकायत के बाद मई 2019 में विधायक डंग की शिकायत पर एसडीएम ने जांच की पर कार्रवाई नहीं हुई। बजट सत्र में मंगलवार को विधायक हरदीपसिंह डंग ने विधानसभा में प्रश्नकाल के जरिए ये मुद्दा उठाया, चिकित्सक के मामले में जांच प्रतिवेदन व नर्सिंग होम की जानकारी मांगी गई । जिस पर सीएमएचओ ने यह जवाब दिया कि मौके पर कोई नर्सिंग होम ही नहीं है। विधायक द्वारा विरोध करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने जांच कराई। इसके प्रतिवेदन पर बुधवार को सीएमएचओ द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई गई।
ये भी पढ़ें- मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 48 घंटों में इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
गलत रिपोर्ट पेश किए जान के खिलाफ अपर संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कैलाश बुंदेला ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1985 के तहत सीएमएचओ मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग रहेगा। जिस चिकित्सक के खिलाफ ये जांच की गई थी उन डॉ रेवाशंकर का भी तबादला कर दिया गया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/1G3ZPkBVJ4U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>