Son Killed Mother: दूसरी पत्नी नहीं करती थी पसंद, तो बेटे ने मां को दिखाया यमलोक का रास्ता, उसके बाद की कहानी पढ़कर रह जाएंगे दंग…

Ads

Son Killed Mother: इस बेटे को संसार में लाने के पश्चात पालन पोषण कर शादी तक का सफर करने वाली माता को महज पत्नी को खुश रखने के लिए यमलोक का रास्ता दिखाने वाला यह बेटा जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का अरविंद पाल है।

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 03:07 PM IST

datia news/ image soruce: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बेटे ने मां को पत्थर से मारा
  • पत्नी के दबाव में हुई हत्या
  • मृतका का डेढ़ साल का नाती रोता रहा

मध्यप्रदेश के दतिया से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दतिया में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना उसने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए किया है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं

Datia News: पत्नी को खुश रखने के लिए मां को मार डाला

इस बेटे को संसार में लाने के पश्चात पालन पोषण कर शादी तक का सफर करने वाली माता को महज पत्नी को खुश रखने के लिए यमलोक का रास्ता दिखाने वाला यह बेटा जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का अरविंद पाल है।

अरविंद ने दूसरी शादी की थी उसकी पत्नी उस पर लगातार मां के नाम की जमीन पत्नी के नाम करने के लिए अनवरत दबाव बना रही थी। अरविंद ने मां को कई बार जमीन पत्नी के नाम करने को कहा पर मां ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दिनों से पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। बस इसी बात को लेकर अरविंद ने अपनी विधवा मां मिथिला को पत्थर से कुचल दिया।

Datia Murder News:शाम तक मां के शव को घर में ही डाले रहा

यहीं नहीं वह सुबह से लेकर शाम तक मां के शव को घर में ही डाले रहा। शाम को जब महिला के नाती के रोने की आवाज अन्य परिजनों ने सुनी तो उन्होंने झांककर अरविंद के घर की तरफ देखा घर के अंदर का माजरा देखकर सभी दंग रह गए। मृत मिथिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी पास में ही उसका डेढ़ साल का नाती रो रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात शव को बरामद किया। शव का आज सुबह पोस्ट मार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

कहा जाता है माता कुमाता नहीं होती पुत्र कुपुत्र हो सकता है। ऐसे ही एक कुपुत्र ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है। जहां मिथिला पाल नामक विधवा महिला को उसी के पुत्र अरविंद पाल ने सिर्फ इस बात के चलते यमलोक पहुंचा दिया कि उसकी मां अपने नाम की जमीन अरविंद की पत्नी के नाम नहीं कर रही थी। इस बात से नाराज अरविंद की दूसरी पत्नी उसके साथ नहीं रहकर अपने मायके में रह रही थी। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-