shivam mishra/ image source: scribe_prashant x handle
Shivam Mishra Arrested: कानपुर: कानपुर के चर्चित लैंबोर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि 8-9 फरवरी की रात हुए इस हाई प्रोफाइल हादसे के दौरान लग्जरी कार वही चला रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसके वकील ने जमानत अर्जी दाखिल की। मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते यह केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
Lamborghini से कानपुर में कई लोगों को कुचलने वाले गुटखा करोबारी और अभागे सवर्ण
KK MISHRA का बेटा शिवम मिश्रा अरेस्ट कर लिया गया है,
KK Mishra ने सारा दोष अपनी ड्राइवर मोहन पर डालने का खूब प्रयास किया,
मोहन तैयार भी हो गया था,
गवाह भी मुकर रहे थे,
लेकिन सोशल मिडिया ट्रायल और वायरल… pic.twitter.com/45F09hY1Ha— ANIL (@AnilYadavmedia1) February 12, 2026
पुलिस के मुताबिक, शिवम मिश्रा को कानपुर के छह बंगलिया रोड के पास से हिरासत में लिया गया। हादसे के बाद से वह करीब 90 घंटे तक फरार था। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह शहर से बाहर नहीं गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश तेज की, जिसके बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
वहीं, बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं। शिवम मिश्रा के वकील का दावा है कि घटना के समय कार चालक मोहन चला रहा था, जबकि शिवम खुद अस्पताल में भर्ती था। वकील ने कोर्ट में कहा कि पुलिस ने दबाव में आकर गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और वे अदालत में यह साबित करेंगे कि हादसे के वक्त शिवम वाहन नहीं चला रहा था। बचाव पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की मांग भी की है।
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Lamborghini car accident case | Shivam Mishra’s lawyer, Narendra Kumar Yadav, says, “He (Shivam Mishra) has been wrongly arrested by the police. He was not driving the car” pic.twitter.com/sMhgs5pgmB
— ANI (@ANI) February 12, 2026
दरअसल, 8-9 फरवरी की देर रात वीआईपी रोड, ग्वालटोली इलाके में करीब 10 करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर कई वाहनों और राहगीरों से टकरा गई थी। हादसे में कम से कम छह लोग घायल हुए थे, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। शुरुआती दौर में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई।