परिवार को मिली गैर आदिवासी से विवाद करने की सजा, झेल रहा सामाजिक बहिष्कार का दंश

Ads

परिवार को मिली गैर आदिवासी से विवाद करने की सजा, झेल रहा सामाजिक बहिष्कार का दंश! Family got punishment for dispute with non-tribal

  •  
  • Publish Date - January 21, 2022 / 12:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

delhi

मंडला: Family got punishment  जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत आमाटोला में एक परिवार को सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलना पड़ रहा है। हालत ये है कि उस परिवार को समाज से अलग बीच हाइवे पर मुंडन कराना पड़ा। परिवार को गैर आदिवासी युवक से विवाद करने पर सजा मिली है।

Read More: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ITMS से हो रही निगरानी, तस्वीरों के साथ घर पर भेजे जा रहे चालान

Family got punishment  पीड़ित परिवार एक छोटा सा होटल चलाता है, जहां गांव का ही एक एक गैर आदिवासी समाज का युवक नास्ता करके जाता है। इसके बाद होटल में बैठी पीड़ित महिला ने उससे नास्ते का पैसा मांगा तो युवक ने पैसा नहीं दिया। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट भी की। इसी वजह से गांव के आदिवासी समाज ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पंचायत ने भी फरमान जारी कर दिया कि पीड़ित परिवार जब तक समाज के लोगों को भोज नहीं कराता और जुर्माना नहीं भरता तब तक उसे समाज से बाहर रखा जाएगा।

Read More: पुलिस कमिश्नर सिस्टम में थाना स्टाफ की जवाबदेही बढ़ाने शुरू हुई विजिटर रजिस्टर व्यवस्था, जनता से ले रहे सीधे फीडबैक

पीड़ित परिवार के पड़ोस में किसी का निधन हो गया तो उसे श्राद्ध कर्म में भी शामिल नहीं किया गया और उसको अलग से सड़क पर मुंडन कराना पड़ा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वो बात कर लोगों को जागरुक करेंगे।

Read More: बाल-बाल बची प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान, जल सत्याग्रह के दौरान बह गई थी क्षिप्रा नदी में, समर्थकों ने बचाई जान