FIR के बाद अब पूर्व CM दिग्विजय को कभी भी हो सकती है जेल, VD शर्मा बोले- दंगाई भी जेल गए अब ये भी जाएंगे

Ads

FIR again to Former CM Digvijay Singh : एफआईआर दर्ज होने के बाद आज किसी भी वक्त दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

Digvijay Singh Defamation Case

भोपाल। FIR again to Former CM Digvijay Singh : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी के तमाम आला नेता लगातार दिग्विजय सिंह के खिलाफ बयान दे रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आज किसी भी वक्त दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  इन तीन राशि के जातकों का आज से बढ़ेंगे खर्चें, बचने इस सटीक मंत्र का करें जाप, देखें राशिफल

FIR again to Former CM Digvijay Singh  :  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जाएंगे जेल, दंगाई भी जेल गए अब ये भी जाएंगे। आगे कहा कि दिग्विजय ने सुनियोजित साजिश के तहत गलत फोटो ट्वीट की। सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी ने माहौल खराब करने की जिम्मेदारी दिग्विजय को दी है।

इस दौरान दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी द्वारा एजेंडा चलाने के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह इतने बड़े नेता नहीं जो उनके खिलाफ BJP एजेंडा चलाए।

यह भी पढ़ें:  मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की सुरक्षा में लापरवाही मामले में 7 पुलिस जवान निलंबित, कुंडपानी कैंप में किया लाइन अटैच

यह है पूरा मामला

FIR again to Former CM Digvijay Singh  : बता दें कि खरगोन घटना मामले में दिग्गी ने गलत फोटो पोस्ट कर अपनी बात कही थी। हालांकि बाद में बीजेपी के ​रिएक्शन सामने आने के बाद दिग्गी ने पोस्ट डिलीट कर दिया। वहीं अब बीजेपी इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। दिग्गी के खिलाफ भोपाल सहित ग्वालियर जबलपुर नर्मदापुरम में FIR दर्ज हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  नेशनल किसान सेवा केंद्र के पेट्रोल पंप में लगी आग, जलकर खाक हुआ दफ्तर