रतलाम में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Ads

रतलाम में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 14, 2022 / 07:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रतलाम, 14 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में रतलाम शहर के प्रकाश नगर इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार के पुलिया से टकरा जाने से एक नवविवाहित जोड़े सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई।

बिलपांक थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक सेजवार ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग पड़ोसी धार जिले के साला गांव से किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए राजस्थान जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान रविराज सिंह (30), उनकी पत्नी रेणु कुंवर (22), विनोद कुंवर (55) और भंवर कुंवर (45) के रूप में हुई है जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो नेत्रपाल

नेत्रपाल