Reported By: Sakshi Tripathi
,UP Crime News| Image- IBC24 News File
Bhopal Crime News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, कारोबारी का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर मिला है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बेरसिया थाना इलाके का है। (Bhopal Crime News) किराना व्यापारी 42 वर्षीय हनीफ पिता मोहम्मद शफीक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड स्थित ढाबा के पास मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।
Bhopal Crime News: बताया जा रहा है कि, किराना व्यापारी 42 वर्षीय हनीफ वार्ड नंबर 12 बेरसिया का रहने वाला था। (Bhopal Crime News) बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस घटना में हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-