Reported By: Neeraj Yogi
,Guna BJP MLA Pannalal Shakya. Image Source- IBC24
गुनाः Guna BJP MLA Pannalal Shakya देश में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। कई राज्यों से सिलेंडर की सप्लाई में देरी और वितरण में बाधा की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ ही इसे लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। इस बीच गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बड़ा बयान दिया है।
Guna BJP MLA Pannalal Shakya वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर आयोजित कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम में पहुंचे विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि कई लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर घरों और गोदामों में जमा कर लेते हैं, जिससे कृत्रिम संकट पैदा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि थोड़ी बहुत कमी आने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य रखना चाहिए। विधायक ने यहां तक कहा कि अगर कुछ दिन गैस की दिक्कत हो तो चूल्हे पर भी खाना बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग तुरंत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरने लगते हैं, जो सही नहीं है।