Guna Kidnapping Case/Image Credit:IBC24 File
Guna Kidnapping Case: गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए दो युवकों के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को सिंगवासा से दबोच लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि 16 मई 2026 की रात बदमाशों ने अशोकनगर निवासी दो युवकों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने युवकों को छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। वारदात की भनक लगते ही एक्टिव हुई केंट थाना पुलिस ने 16-17 मई की दरमियानी रात ही ताबड़तोड़ घेराबंदी कर दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया था। मौके से पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था। इस पूरे मामले में धारा 140(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।