कंबोडिया में दो सड़क हादसों में कपड़ा कारखाने के 14 श्रमिकों की मौत, 93 अन्य घायल

Ads

कंबोडिया में दो सड़क हादसों में कपड़ा कारखाने के 14 श्रमिकों की मौत, 93 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 10:28 PM IST

नोम पेन्ह (कंबोडिया), 23 मई (एपी) कंबोडिया में शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कपड़ा कारखाने के कम से कम 14 श्रमिकों की मौत हो गई और 93 अन्य घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

कंबोडिया का परिधान (गारमेंट) क्षेत्र उसका निर्यात से आय अर्जित करने वाला मुख्य क्षेत्र है और कम श्रम लागत से इसे प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल है। ओवरटाइम सहित वेतन आमतौर पर प्रति माह 200-300 अमेरिकी डॉलर होता है।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पहली घटना राजधानी नोम पेन्ह से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित कंपोंग छनांग प्रांत में हुई जहां एक भारी मालवाहक ट्रक श्रमिकों को उनके कारखाने ले जा रहे एक खुले ट्रक से टकरा गया।

बयान में कहा गया है कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 53 लोग घायल हो गए।

दूसरी दुर्घटना कंबोडिया के प्रमुख कपड़ा कारखाना केंद्रों में से एक दक्षिणपूर्वी प्रांत स्वे रींग में हुई। श्रमिकों को ले जा रही एक बस सड़क किनारे पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

एपी

शुभम संतोष

संतोष