कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए खींचतान जारी, कैबिनेट मंत्री ने दी सफाई, कहा- पार्टी का आदेश शिरोधार्य

Ads

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए खींचतान जारी, कैबिनेट मंत्री ने दी सफाई, कहा- पार्टी का आदेश शिरोधार्य

  •  
  • Publish Date - June 20, 2019 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार ने सफाई दी है। उमंग सिंघार ने अपनी उम्मीदवारी पर कहा कि मेरा नाम तो मीडिया चला रहा है, मुझे कोई सूचना नही है, मैं दौड़ में नही हूं। हालांकि दबे स्वर में कहा कि लेकिन पार्टी आदेश करेंगी तो उसका पालन करूंगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात के बर्खास्त IPS संजीव भट्ट को उम्रकैद की सजा, जानिए वजह

मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की चर्चा के बीच नए अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में विभिन्न गुटों के नेता सक्रिय हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक अपने नेता को यह जिम्मेदारी दिए जाने के लिए लामबंद हैं, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ गुट भी अपने पसंद के अध्यक्ष के लिए लॉबिंग में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- एएन-32 विमान के मलबे से सभी 13 शव बरामद, 3 जून को हुआ था लापता

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लचर प्रदर्शन के बाद देशभर में कांग्रेस संगठन में फेरबदल के लिए इस्तीफों का दौर चल रहा है। वहीं, विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने पर अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव तक उन्हें हाईकमान ने जिम्मेदारी संभालने को कहा था। मगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है। ऐसे में मध्यप्रदेश में कमलनाथ से अध्यक्ष पद छीना जाना तय है।

यह भी पढ़ें- पीसीसी अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा के बीच सिंहदेव ने कहा- इसमें समय लगेगा

सिंधिया की हार के बाद उन्हें पीसीसी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उनके समर्थक लगातार माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार पर विधायक केपी सिंह ने बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव ने जनता ने छोटे-बड़े सभी चेहरों को एक लाइन में खड़ा कर दिया है। पीसीसी अध्यक्ष का फैसला हाईकमान को करना है। बता दें कि केपी सिंह और सिंधिया के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। केपी सिंह दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AVD6uUv1YCE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>