Home » Madhya Pradesh » Father and Son Kill Man in Gwalior, Fake Suicide Story Exposed After Postmortem Report
Gwalior Father Kills Son : पिता ही निकला बेटे का कातिल! 1 महीने तक पुलिस के सामने किया सुसाइड का नाटक, PM रिपोर्ट आते ही खुला पूरा राज़
Ads
ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी इलाके में पिता और छोटे भाई ने मिलकर शराब की लत से परेशान युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद एक महीने तक आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ी गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का सच सामने ला दिया।
ग्वालियर: Gwalior Father Kills Sonमध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में खून के रिश्तों के बीच पनपी नफरत और नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नाका चंद्रवदनी इलाके में एक पिता ने अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसमें मृतक के छोटे भाई ने भी साथ दिया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्र ने मिलकर सुसाइड की झूठी कहानी रची और एक महीने तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकते रहे। लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस राज से पर्दा उठा दिया और पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पोस्टमार्टम में खुले गहरे राज
दरअसल 4 मार्च को झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी में रहने वाले 38 साल के रिंकू यादव की लाश उसके घर में मिली थी। उस वक्त रिंकू के पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने पुलिस को बताया था कि रिंकू शराब का बेहद आदी था। इसी लत के कारण वह अवसाद में रहता था और उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों की इस बात पर भरोसा करते हुए मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। MP Crime News एक महीने के इंतजार के बाद जब रिंकू की पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि रिंकू की मौत फंदा लगाने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है।
रिंकू शराब पीने का आदी था
इसके बाद पुलिस ने पिता राजू और भाई गौरव को रडार पर लिया। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने उनके सामने मेडिकल रिपोर्ट रखी तो वे टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र ने पूछताछ में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि रिंकू शराब पीकर आए दिन घर में उत्पात मचाता था। पूरा परिवार उसकी प्रताड़ना से तंग आ चुका था।
4 मार्च को पिता ने ही कर दी हत्या
4 मार्च को रिंकू की पत्नी की तबीयत खराब थी। नशे में धुत रिंकू ने बीमार पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब उसकी मां उसे बचाने आई तो रिंकू ने अपनी मां पर भी हाथ उठा दिया। Father Kills Son इसके बाद भाई गौरव ने रिंकू के हाथ पकड़े और पिता राजू ने अपने ही हाथों से उसका गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया। फिलहाल इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।