Gwalior Crime News / Image Source : IBC24
ग्वालियर : Gwalior Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पड़ोसी से दुश्मनी का बदला लेने की सनक में एक युवक ने ऑटो को आग के हवाले कर दिया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गहोई कॉलोनी में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी ने न केवल ऑटो फूंका, बल्कि ऑटो चालक को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अब उसका धंधा खत्म हो चुका है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ऑटो चालक मोनू राठौर ने बताया कि उसका पड़ोसी शिवेन्द्र राजपूत से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। Gwalior CCTV Viral Video इसी विवाद का बदला लेने के लिए शिवेन्द्र देर रात कॉलोनी में सन्नाटे का फायदा उठाकर आया और मोनू के ऑटो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते ऑटो आंखों के सामने खाक हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मोनू को चैलेंज दिया कि ‘अब तेरा धंधा ही खत्म कर दिया’ और वहां से भाग निकला।
पीड़ित मोनू राठौर ने घटना के सीसीटीवी फुटेज के साथ बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवेन्द्र के घर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। Gwalior Police Action पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पुराने झगड़े का बदला लेने की नियत से ही आगजनी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।