MP News: प्रदेश के संगठन महामंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए RSS के सह-क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख, 3 प्रचारकों की भी बदली जिम्मेदारी
Hitanand Sharma News: प्रदेश के संगठन महामंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए RSS के सह-क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख, 3 प्रचारकों की भी बदली जिम्मेदारी
MP News | Photo Credit: IBC24 Customize
- हितानंद शर्मा की आरएसएस में वापसी
- बीजेपी संगठन से आरएसएस में स्थानांतरण
- अन्य प्रचारकों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल
भोपाल: MP News मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की एक बार फिर से आरएसएस में वापसी हो गई है। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Hitanand Sharma News मिली जानकारी के अनुसार, हितानंद शर्मा बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व पर थे। मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से विद्या भारती संगठन से जुड़े रहे हैं। 2020 में भारतीय जनता पार्टी के सह-संगठन महामंत्री बने थे, जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख बने।
इन प्रचारकों की भी जिम्मेदारियां बदली
हितानंद के अलावा सुरेंद्र मिश्रा अब पूर्व सैनिक सेवा परिषद में काम करेंगे। मुकेश त्यागी अब ग्राहक पंचायत में काम संभालेंगे। ब्रजकिशोर भार्गव क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- GST on Petrol and Diesel Latest News: GST के दायरे में आएगा पेट्रोल-डीजल? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं आम जनता को राहत देने वाला ऐलान, पेट्रोलियम मंत्री ने भी दिए संकेत
- Bhopal Child Shooting Case: राजधानी से आया सनसनीखेज़ मामला, 12 साल के बच्चे की सर में गोली लगने से मौत, बालकनी में इस हाल में मिला बच्चा, जिसने देखा दंग रह गए
- RTE Admission Kaise Hota Hai: बिना एक रुपया दिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ेगा आपका बच्चा! क्या है RTE?.. कैसे करें आवेदन?.. सब एक क्लिक में पढ़ें

Facebook


