MP Budget Session Today 2024
Jitu Patwari toppled the Congress government: भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र जारी है। गुरूवार को प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की कार्यवाही का मुद्दा उठाया। वहीं मंत्री बिसहुलाल ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं दिया गया प्रमोशन। क्षेत्रीय प्रबंधक और उप प्रबंधक ये दोनो ही बराबरी के पद हैं।
असंतुष्ट जवाब पर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि आप के समर्थन में तो नरोत्तम मिश्रा भी नहीं बोले। आपको जो लेकर गए वह भी नहीं बोले।
Jitu Patwari toppled the Congress government: विधायक कुणाल चौधरी को जवाब देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इन्होंने आपकी सरकार नहीं गिराई थी। आपने और जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सरकार गिराई। आगे पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अधिकारियों के संबंध में कार्रवाई का सवाल उनसे नहीं GAD से पूछना चाहिए।