Reported By: Deepak Dwivedi
,Bhopal Crime News/Image Source- IBC24 Archive
Bhopal Crime News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और निगम कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है। शाहजहानाबाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली और आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल नगर निगम में वाजपई नगर मल्टी में वार्ड क्रमांक 10 के वाटर सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ नितिन मालवीय टंकी में पानी खत्म होने के बाद पानी भरने गया था। (Bhopal Crime New) इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने नितिन को पहले उनके घर पर पानी भरने को कहा। इस पर सुपरवाइजर नितिन ने जवाब देते हुए कहा कि, टंकी में पानी जाते ही सबके घर में पानी आ जाएगा।
Bhopal Crime News: सुपरवाइजर का जवाब सुनते ही बदमाश आगबबूला हो गए और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान रवि पटेल नाम के बदमाश और उसके साथियों ने नितिन के सिर पर पत्थर मार दिया। इस विवाद में सुपरवाइजर नितिन घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया गया है। (Bhopal Crime New) वहीं शाहजहानाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-