Rape with Lady
सिंगरौली: जिले के माडा थाना क्षेत्र में ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है, जिसके बाद न सिर्फ पुलिस बल्कि घटना को सुनने वाले लोग भी अचंभित हैं। लोग ये बात सोचने को मजबूर हैं कि आखिर एक पति पनी पत्नी के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य कैसे कर सकता है? पति के इस अमानवीय करतूत को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई धागे से सिलाई कर दिया। बताया गया कि पति राम कृपाल शाह को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसे लगता था कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे मर्द से भी जिस्मानी ताल्लुकात हैं, जिसके चलते वह अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई धागे से सिल दिया करता था।
Read More: PUBG खेलने के लिए मां के बैंक खाते से उड़ाए 10 लाख रु, डांटने पर बेटे ने उठाया बड़ा कदम
पति की करतूतों से तंग आकर महिला ने एसपी ऑफिस में इस बात की लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य को गंभीर अपराध मान कर मामला पंजीबद्ध किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।