Reported By: Owais Ahmed Sheikh
,Barwani Triple Talaq Case / Image Source : IBC24
बड़वानी : Barwani Triple Talaq Case मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले से तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो बेटियों के होने की वजह से पति ने अपनी पत्नी को फ़ोन कर तीन तलाक दे दिया। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बड़वानी जिले के राजपुर का है। महिला ने बताया कि उसका निकाह 8 जनवरी 2023 को राजपुर निवासी जाहिद के साथ हुआ था। triple talaq news शादी के एक साल बाद उसे पहली बेटी 2024 में हुई और दूसरी बेटी 2025 में हुई। दूसरी बेटी होने के बाद पीड़िता के पति और सास उसे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे क्योंकि उन्हें बेटा चाहिए था।
पति और सास की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके चली गई। ईद के दूसरे दिन उसके पति ने फ़ोन पर उसे तलाक दे दिया। इस पूरे मामले की सूचना जब पीड़िता के पिता और भाई को चली तो वह उसे समझाने के लिए उसके घर गए। इसी दौरान जाहिद आवेश में आ गया और उसने सबके सामने मौखिक रूप से फिर से तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।