Indore National Body Building Championship 2026 : “शरीर की साधना है बॉडी बिल्डिंग”, खिलाड़ियों का दम देख गदगद हुए CM डॉ. यादव, मंच से कर दी ये बड़ी घोषणा

Ads

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 09:03 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 09:22 PM IST

Indore National Body Building Championship 2026 / Image Source : MPDPR

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है।
  • इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।
  • पद्मश्री प्रेमचंद डिगरा का सम्मान समारोह में किया गया।

भोपाल: Indore National Body Building Championship 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है। यह साधना संगमरमर की मूर्तियों पर रेखा उकेरने जैसा कठिन कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और नई शिक्षा नीति में भी खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर के बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में 17वीं सीनियर मेन्स-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के भव्य आयोजन को संबोधत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया और बॉडी बिल्डिंग में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की। National Bodybuilding Championship 2026 प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देश भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पंजाब के टोनू कुमार, केरलम के रियाज टीके, कर्नाटक के प्रशांत कानूकर, उत्तराखंड के पंकज सिंह बिष्ट और तेलंगाना के हरीश वालूगुंडा सहित पांच खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग की सात अनिवार्य मुद्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह,कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इन्हे भी पढ़ें:-

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप कहाँ आयोजित हुई?

इंदौर के बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या घोषणा की?

उन्होंने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में किस खिलाड़ी का सम्मान किया गया?

राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान किया गया।