Indore News: नाबालिग छात्रा से शिक्षक कर रहा था ऐसी हरकत, शिकायत के बाद परिजनों ने शिक्षक को निर्वस्त्र कर पीटा, पॉस्को एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

Ads

Indore News: नाबालिग छात्रा से शिक्षक कर रहा था ऐसी हरकत, शिकायत के बाद परिजनों ने शिक्षक को निर्वस्त्र कर पीटा, पॉस्को एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 14, 2023 / 12:11 PM IST,
    Updated On - September 14, 2023 / 12:11 PM IST

Molestation Of Minor Student

अंशुल मुकाती, इंदौर:

Molestation Of Minor Student इंदौर के निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों के द्वारा शिक्षक को निर्वस्त्र कर मारते हुए थाने ले जाया गया, जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों पर छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Online Satta: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा खेलने-खिलवाने वाला खाईवाल गिरफ्तार… 

 नूडल्स खाने के बहाने बुलाया

दरअसल खरगोन की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा इंदौर में एक कोचिंग में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। इसी कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक शैलेन्द्र पांडे के द्वारा छात्रा के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया गया। परिजनों के मुताबिक छात्रा को शिक्षक ने कोचिंग की केंटीन में नूडल्स खाने के बहाने बुलाया और उसके बाद गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा। जिसकी सूचना छात्रा ने परिजनों को दी। इसके बावजूद शिक्षक ने छात्रा को फ़ोन करके धमकाया भी।

Jabalpur News: कुंड में डुबने से युवक की मौत, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोताखोरो की टीम, हादसे के बाद भी नहीं है सुरक्षा के कोई इंतजाम

Molestation Of Minor Student जिसके बाद छात्रा के परिजन इंदौर पहुंचे और शिक्षक को निर्वस्त्र कर मारपीट करते हुए तुकोगंज थाने लेकर आए और पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें